मुंबई के मालाड इलाके में रहने वाले 19 वर्षीय एक कॉलेज छात्र को जबरन लिंग परिवर्तन के लिए ब्रेनवॉश कर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोपी गिरोह ने पीड़ित के साथ अश्लील कृत्य करते हुए उसका विडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल कर पैसा मांगना शुरू कर दिया।

मुंबई: मुंबई के मालाड इलाके में रहने वाले 19 वर्षीय एक कॉलेज छात्र को जबरन लिंग परिवर्तन के लिए ब्रेनवॉश कर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोपी गिरोह ने पीड़ित के साथ अश्लील कृत्य करते हुए उसका विडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल कर पैसा मांगना शुरू कर दिया। शिकायत के बाद मालवणी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ, जिसके आधार पर कांदिवली क्राइम ब्रांच यूनिट ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है। इन आरोपियों के नाम भास्कर शेट्टी, कावेरी निकम, नादिरा शेख उर्फ नवाज और माही खान बताए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित अपने परिवार के साथ कुरार विलेज इलाके में रहता है और इलाके के ही एक प्रतिष्ठित कॉलेज में पढ़ाई करता है। कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात आरोपियों से हुई थी। धीरे-धीरे उन्होंने उसे अपने मकसद के लिए ब्रेनवॉश करना शुरू किया और हर बार लिंग बदलने का दबाव बनाते रहे। इनकार करने पर पीड़ित को धमकाया गया। आरोप के मुताबिक, एक दिन आरोपियों ने पीड़ित को जबरन मालवणी स्थित घर में ले जाकर उसका मानसिक शोषण किया और पीड़ित के बयान के अनुसार उसको कुत्ते के साथ जबरन संबंध बनबनाया। इस घटना का अश्लील विडियो बनाकर उसकी मां को भेजकर उससे 30 हजार रुपये वसूल किए और इसके बाद भी पीड़ित को लगातार धमकी देते थे।

पुलिस हिरासत में चार आरोपी
एफआईआर के अनुसार, इस घटना के कुछ दिन बाद आरोपियों ने छात्र को छोड़ा नहीं बल्कि उसमें सूरत ले जाकर वहां जबरन मेडिकल दस्तावेज पर हस्ताक्षर करवाने के बाद उस पर लिंग परिवर्तन सर्जरी कराने का दबाव बनाया। तबियत बिगड़ने पर उसको मालवणी लाया गया, जहां उसे बंधक बनाकर प्रताड़ित किया जाता रहा। इस बीच, 13 नवंबर को मौका देखकर पीड़ित आरोपियों के चंगुल से भाग निकला और घर पहुंचकर पूरी घटना मां को बताई।






