Maharshtra Politics: अजित पवार की प्लेन हादसे में मौत के बाद पवार फैमिली मुश्किल दौर से गुजर रही है। बजट सत्र अटेंड करने के लिए दिल्ली में मौजूद सुप्रिया सुले ने तमाम मुद्दों पर पहली बार अपनी राय रखी है। उन्होंने रोहित पवार के प्लेन क्रैश पर शक जताने के मुद्दे पर कहा कि बहुत सारे सवाल हैं। जिनका जवाब नहीं मिल रहा है।

मुंबई/नई दिल्ली: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम रहे अजित पवार की मौत के बाद पहली बार उनकी चचेरी बहन सुप्रिया सुले ने तमाम चर्चाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुप्रिया सुले ने गुरुवार को भाभी सुनेत्रा पवार की अध्यक्षता में पुणे जिला योजना समिति की बैठक में ऑनलाइन भाग लिया। उन्होंने दिल्ली में मीडिया से बातचीत में कहा कि अजित पवार के अधूरे सपने को पूरा करना ही हम सब की जिम्मेदारी है। सुप्रिया सुले ने कहा कि दादा होते तो दोनों एनसीपी का विलय हो जाता है। गौरतलब हो कि महाराष्ट्र में दोनों एनसीपी के साथ आने को लेकर काफी बयानबाजी हुई थी, लेकिन पहले अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी के नेताओं और अब सुनेत्रा पवार ने फडणवीस से मिलकर साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी एनडीए में रहेगी।
हम एक-दूसरे का साथ देकर आगे बढ़ रहे हैं। आज दादा (अजीत पवार) हमारे बीच नहीं हैं, इसलिए मैं पुरानी बातें नहीं कुरेदना नहीं चाहती हूं। मेरे और दादा के बीच जो भी बात हुई, वह हमारे बीच है। अब दादा के अधूरे सपने को पूरा करने की नैतिक जिम्मेदारी हम सबकी है।
सुप्रिया सुले, (NCP-SP सांसद)
सुप्रिया सुले से हुआ सीधा सवाल
जब सुप्रिया सुले से यह पूछा गया कि वह एनडीए में जाएंगी, तो दिल्ली में उन्होंने मीडिया से कहा कि लोकतंत्र सभी को अपनी बात कहने का हक है। उनकी अपनी जानकारी है। गौतलब हो कि लंबे समय से यह अटकलें लग रही हैं कि सुप्रिया केंद्र में मंत्री बन सकती हैं। चर्चा यह भी है कि इस महीने के आखिरी तक सुनेत्रा पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व संभाल सकती हैं। ऐसे में चर्चा इस बात की हो रही है कि क्या अजित पवार का सपना पूरा हो पाएगा।
विमान हादसे पर बोलीं सुप्रिया
सुप्रिया सुले पहली बार दादा के विमान क्रैश होने पर भी बोलीं। उन्होंने कहा कि सुप्रिया ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार के विमान हादसे की डिटेल जांच करवाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि विधायक रोहित पवार की बेचैनी स्वाभाविक है। सुप्रिया ने कहा कि बहुत सारे जवाब नहीं मिल रहे हैं। दरअसल, रोहित पवार ने अजित पवार के प्लेन क्रैश में साजिश की आंशका जताई है। पहले उन्होंने प्रफुल्ल पटेल और फिर अब पार्टी के सलाहकर नरेश अरोड़ा को निशाने पर लिया है।

सुप्रिया ने दादा को दिया श्रेय
सुप्रिया सुले ने मुश्किल समय के बावजूद अपनी बेटी रेवती सुले और नागपुर के बिजनेसमैन सारंग लखानी की शादी को कन्फर्म करते हुए कहा कि जब यह रिश्ता फाइनल हुआ तब अजीत पवार जिन्दा थे। हम सभी 30 जनवरी को इसकी घोषणा करने वाले थे, लेकिन इससे पहले 28 जनवरी को दादा का दुखद निधन हो गया। इस रिश्ते को फाइनल करने में अजित पवार की बड़ी भूमिका थी। इसका मुझे संतोष है। सुप्रिया ने कहा कि यह बातचीत कई महीनों से चल रही थी। रेवती और सारंग एक-दूसरे को पिछले एक साल से जानते हैं।






