
इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है जहां “वसई जैसे शांत शहर में दिनदहाड़े हुई एक खौफनाक वारदात ने लोगों के दिलों में दहशत भर दी है। दोपहर के 12 बजे, एक ज्वेलर्स दुकान के मालिक पर किसी अज्ञात युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आखिर कौन है वो हमलावर? और क्यों किया गया ये हमला? आइए जानते हैं पूरी खबर…”
“यह घटना वसई पूर्व के वालीव, जय नगर स्थित ‘अंबिका ज्वेलर्स’ की है। रोज़ की तरह दुकान सुबह खुली… सबकुछ सामान्य था… लेकिन दोपहर 12 बजे एक युवक अचानक दुकान में दाखिल होता है और बिना कुछ कहे दुकानदार कालू सिंह पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर देता है!”
“हमला इतना तेज और अचानक था कि कालू सिंह को संभलने का मौका तक नहीं मिला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
हैरानी की बात ये है कि
🔹 उसने दुकान से कुछ भी नहीं लूटा।
🔹 यानी मामला लूट का नहीं… कुछ और है!”
“गंभीर हालत में कालू सिंह को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की वारदात से लोग घबराए और डरे हुए हैं। शहर में कानून-व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।”
“घटना की जानकारी मिलते ही वालीव पुलिस, क्राइम ब्रांच और परिमंडल-2 की डीसीपी पौर्णिमा चौगुले-श्रींगी मौके पर पहुंचीं। पूरी घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है।”
“हमलावर को पकड़ने के लिए विशेष पथक बनाया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।” डीसीपी पौर्णिमा चौगुले-श्रींगी का कहना है।
पुलिस शुरुआती जांच में ये भी देख रही है कि क्या ये हमला व्यक्तिगत रंजिश का मामला है।
क्योंकि लूट तो हुई नहीं…
तो फिर आखिर ये हमला क्यों?
इस सवाल का जवाब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आ पाएगा।”
“फिलहाल कालू सिंह अस्पताल में इलाजरत हैं और पुलिस उनकी सुरक्षा को लेकर सतर्क है। हम इस मामले की हर अपडेट आप तक पहुंचाते रहेंगे। अगर आप भी वसई या आसपास के इलाके में हैं, सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।”







