Govinda Health Updates: अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, इस बात पर लोगों से की खास अपील.

Govinda Health Updates: गोविंदा को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब वह पहले से बेहतर दिख रहे हैं। बाहर आते ही उन्होंने लोगों से खास अपील की है।

Govinda Health Updates: बॉलीवुड स्टार गोविंदा को अस्पताल से अब छुट्टी दे दी गई है। अब वह पहले से बेहतर दिख रहे हैं। उनकी तबीयत में सुधार नजर आ रहा है। एक्टर ने हॉस्पिटल से बाहर निकले बाहर मौजूद मीडिया से बात की। उन्होंने टी-शर्ट और पैंट के साथ स्टाइलिश चश्मा और ब्लेजर पहना हुआ है।

एक्टर ने दी खास जानकारी

अभिनेता ने मीडिया को बताया कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने व्यायाम करते समय अपनी क्षमता से ज्यादा एक्सरसाइज कर लिया था। जिसके बाद उन्हें चक्कर आने लगे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

उन्होंने अपील करते हुए आगे कहा, “कृपया योग और प्राणायाम करें। योग और प्राणायाम बहुत अच्छे हैं… जब उनसे दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र से मिलने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि वह स्वस्थ और खुश रहें। मैं उन्हें हर साल देखना चाहता हूं। मैं उनसे प्यार करता हूं। वह बहुत ही बड़े (सम्राट ह्रदय) व्यक्ति हैं।”

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x