नालासोपारा ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच कक्ष-2, वसई ने करीब 5 करोड़ 60 लाख रुपये की एमडी (मेफेड्रॉन) ड्रग्स तस्करी से जुड़े मामले में वांछित नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 56 लाख रुपये कीमत का 280 ग्राम एम्फेटामिन बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, तुलिंज पुलिस स्टेशन में दर्ज अपराध क्रमांक 384/2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में यह मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उनके हेनरी उचत्रा उर्फ हेनरी उवाचेके के रूप में हुई है, जो लंबे समय से फरार था गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने 17 दिसंबर 2025 को विरार पश्चिम के कलंब – राजोड़ी रोड पर छापा मारकर आरोपी को हिरासत में लिया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एम्फेटामिन ड्रग्स और मोबाइल फोन जब्त किया गया। आरोपी मूल रूप से नाइजीरिया का रहने वाला है और फिलहाल नालासोपारा पश्चिम में रह रहा था।







