BMC चुनावों से पहले राज ठाकरे की ‘मराठी मानुष’ को ‘आखिरी चुनाव’ की चेतावनी, मुंबई में कैसा राजनीतिक घमासान?

Reported By Saif Khan : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने मुंबई में आयोजित कोंकण महोत्सव के दौरान आगामी बीएमसी चुनाव को लेकर गहरी चिंता जताई। उन्होंने चुनाव आयोग और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए मराठी मतदाताओं से सतर्क रहने और मतदाता सूची में हो रही कथित धांधली पर कड़ी नजर रखने की अपील की।

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने मुंबई में आयोजित कोंकण महोत्सव के दौरान आगामी बीएमसी चुनाव को लेकर गहरी चिंता जताई। उन्होंने चुनाव आयोग और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए मराठी मतदाताओं से सतर्क रहने और मतदाता सूची में हो रही कथित धांधली पर कड़ी नजर रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले बीएमसी चुनाव मराठी मानुष के लिए अपनी पहचान बचाने का आखिरी चुनाव साबित हो सकते हैं।

मनसे प्रमुख ने क्या कहा?
मनसे प्रमुख ने कहा कि अपनी सावधानी कम मत करो, नहीं तो नुकसान पक्का है। अगर आप सतर्क नहीं रहे तो आने वाले बीएमसी चुनाव मराठी मानुष के लिए आखिरी चुनाव होंगे। और इसके नतीजे बेकाबू होंगे। ठाकरे ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया था और हाल ही में विपक्ष के निकाले गए एक मार्च में शामिल हुए थे। इस बीच कांग्रेस की महाराष्ट्र यूनिट आने वाले लोकल बॉडी चुनावों के लिए मनसे के साथ अपने गठबंधन को लेकर बंटी हुई दिखी।

कांग्रेस ने गठबंधन पर रार
कांग्रेस के सीनियर लीडर विजय वडेट्टीवार ने मिलकर चुनाव लड़ने का सपोर्ट किया, जबकि सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि वह मुंबई में राज ठाकरे की पार्टी के साथ अलायंस नहीं करने पर अड़ी हुई है। वडेट्टीवार ने एनसीपी (SP) चीफ शरद पवार के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें बीजेपी को हराने के लिए विपक्ष की एकता की अहमियत बताई गई थी। कांग्रेस लेजिस्लेचर पार्टी के लीडर ने कहा कि आखिरकार आइडियोलॉजी मायने रखती है। हम मनसे के साथ मिलकर लड़ने को लेकर पॉजिटिव हैं। बीजेपी को हराने के लिए सभी को एक साथ आना होगा। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ मुंबई में विपक्षी एमवीए की ओर से आयोजित किए गए ‘सत्यचा मोर्चा’ में मनसे के शामिल होने का जिक्र किया।

महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ की क्या राय?
महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि पार्टी की मुंबई यूनिट म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनावों के लिए लोकल लेवल पर अलायंस पार्टनर्स पर फैसला करेगी। हालांकि कांग्रेस और मनसे के बीच संभावित गठजोड़ ने बीजेपी को पार्टी पर यह कहकर तंज कसने का मौका दिया कि वह अपनी सुविधा के हिसाब से अपना स्टैंड बदल रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि कांग्रेस गठबंधन करने के लिए अपनी आइडियोलॉजी से समझौता नहीं करेगी। वडेट्टीवार का मनसे को खुला सपोर्ट मुंबई कांग्रेस इकाई के खिलाफ है, जिसने बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) चुनावों में अकेले लड़ने का ऐलान किया था।

वर्षा गायकवाड़ ने क्या कहा?
वडेट्टीवार की बातों पर रिएक्ट करते हुए मुंबई कांग्रेस चीफ वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि उन्होंने स्टेट लेवल पर गठबंधन की बात की, जबकि पार्टी की मुंबई इकाई पहले ही अपना स्टैंड साफ कर चुकी है कि वह बीएमसी चुनावों के लिए मनसे के साथ अलाइन नहीं होगी। उन्होंने पहले कहा था कि कांग्रेस उन लोगों के साथ कभी अलायंस नहीं करेगी जो कानून अपने हाथ में लेते हैं और दूसरों को डराते-धमकाते हैं। राज्य में 246 म्युनिसिपल काउंसिल और 42 नगर पंचायतों के चुनाव 2 दिसंबर को होंगे, जबकि सिविक कॉर्पोरेशन के चुनाव जनवरी 2026 में होने की उम्मीद है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x