Mira Road: मीरा रोड में सर्राफा व्यापारी की हत्या, परिवार में चल रहा था झगड़ा, पुलिस जांच में क्या निकला?

Reported By Saif Khan : मीरा रोड इलाके में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां सर्राफा व्यापारी की हत्या कर दी गई। इस संबंध में नवघर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। मृतक की पहचान सुशांतो अबोनी पॉल (52) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सर्राफा व्यापारी का शव उसके घर पर मिला है।

मीरा-भायंदर: मुंबई के मीरा रोड इलाके में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां सर्राफा व्यापारी की हत्या कर दी गई। इस संबंध में नवघर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। मृतक की पहचान सुशांतो अबोनी पॉल (52) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सर्राफा व्यापारी का शव उसके घर पर मिला है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगने की कोशिश में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, भायंदर ईस्ट के नवघर रोड स्थित सोनल पार्क इलाके में उनकी सोने का काम करने वाली वर्कशॉप है। पॉल पिछले कुछ दिनों से वर्कशॉप में रह रहे थे। क्योंकि उनका कुछ समय से पारिवारिक झगड़ा चल रहा था। इस बीच बुधवार सुबह जब उन्होंने फैक्ट्री नहीं खोली तो काम करने वालों या जान-पहचान वालों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला, जिससे शक हुआ।

पुलिस ने बताया- हुई है हत्या

इसके चलते जब फैक्ट्री का शीशा तोड़कर अंदर गए तो पॉल मृत पाए गए। देखा गया कि उनके सिर पर चोट के निशान थे। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। डिप्टी कमिश्नर आफ पुलिस संदीप डोईफोडे ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि हत्या हुई है और इस बारे में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।

मीरा रोड में पहले भी हुआ मर्डर
इससे पहले सितंबर 2025 में 75 वर्षीय विट्ठल बाबूराव तांबे मीरा रोड से लापता हो गए थे। उनकी बाद में हत्या की पुष्टि हुई और सैलून मालिक ने हत्या की बात कबूल कर ली। वहीं सितंबर 2022 भायंदर के रहने वाले एक अन्य सोने के कारोबारी कीर्तिकुमार अजय राज कोठारी (55) की हत्या रत्नागिरी में की गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x