यात्री कृपया ध्यान दें…! यह मेट्रो मीरा भाईंदर तक जाएगी, सरनाइक ने मुंबईकर को दी बड़ी गुड न्यूज, जानें कब होगा उद्घाटन?

Reported By Saif Khan : Mumbai Metro News: मुंबई मेट्रो के नेटवर्क से जल्द ही मीरा रोड कनेक्ट हो जाएगी। निर्माणधीन मेट्रो लाइन का काम पूरा होने के बाद पिछले दिनों इस लाइन पर ट्रायल रन शुरू किया गया था। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने मुंबईकर और मीरा भायंदर के लोगों बड़ी गुड न्यूज दी है।

दिसंबर के अंत मीरा भाईंदर तक दौड़ेगी मुंबई मेट्रो।

मुंबई: महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने मुंबईकर को बड़ी गुड न्यूज दी है। प्रताप सरनाईक ने गुरुवार मीरा रोड पर मेट्रो के काम का निरीक्षण किया। इसके बाद सरनाइक ने कहा कि दिसंबर के आखिर तक मीरा भाईंदर में मेट्रो दौड़ने लगेगी। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मुंबई मेट्रो की लाइन लाइन-9 खुल जाएगी। यह लाइन दहिससर से मीरा रोड तक है। इस रूट पर पिछले दिनों ट्रायल रन शुरू हुआ था। तब उसे मौके पर सीएम और दोनों डिप्टी सीएम मौजूद रहे थे। मुंबई मेट्रो की इस लाइन को रेड लाइन के नाम से भी जाना जाता है।

14 साल लंबा इंतजार
मीरा रोड इलाके के लोग पिछले 14 सालों से मेट्रो का सपना देख रहे हैं। प्रताप सरनाइक ने कहा है कि सालों पहले किया गया वादा अब सच होने वाला है। मंत्री प्रताप सरनाइक ने कहा कि मीरा रोड में दहिसर और काशीमीरा के बीच मेट्रो सर्विस दिसंबर के आखिर तक शुरू करने की योजना है, जो इस इलाके के लिए एक बड़ा मील का पत्थर होगा। सरनाइक ने कहा कि नए दहिसर-काशीमीरा मेट्रो रूट को कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी (CMRS) से जरूरी सर्टिफिकेशन का इंतजार है। मंजूरी मिलने के बाद राज्य सरकार उद्घाटन की योजना बनाएगी। मंत्री ने कहा कि हमें उम्मीद है कि दिसंबर के आखिर तक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार इस रूट का उद्घाटन करेंगे।

https://x.com/PratapSarnaik/status

तब लोगों ने उड़ाया था मेरा मजाक
सरनाइक ने कहा कि 2009 में जब मैं इस इलाके का प्रतिनिधि चुना गया था, तो मैंने लोगों को मेट्रो का सपना दिखाया था। उस समय कई जाने-माने नेताओं ने मेरे ऐलान का मज़ाक उड़ाया था। लेकिन 14 साल तक लगातार फॉलो-अप करने के बाद वह सपना आखिरकार आकार ले रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जब 2014 में भारतीय जनता पार्टी (BJP)-शिवसेना गठबंधन सरकार सत्ता में आई तो मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे उस समय शहरी विकास मंत्री थे। उनकी वजह से इस प्रोजेक्ट ने रफ्तार पकड़ी। उन्होंने कहा कि एक बार यह रूट खुल जाने के बाद, मीरा-भायंदर के लोग अंधेरी तक मेट्रो से सफर कर सकेंगे।

सीधे एयरपोर्ट तक जा सकेंगे लोग
सरनाइक ने आगे बताया कि आने-जाने वाले लोग वहां से मेट्रो लाइन-1 का भी इस्तेमाल कर सकेंगे और एयरपोर्ट के रास्ते सीधे कोलाबा जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि नए साल में मीरा-भायंदर के लोगों को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मंत्रालय और साउथ मुंबई में विधान भवन तक आसान मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी। दहिसर-काशीमीरा मेट्रो लाइन को दिसंबर 2026 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस ग्राउंड तक बढ़ाया जाएगा। वसई-विरार मेट्रो लाइन पर भी जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। सरनाइक ने मेट्रो नेटवर्क की ग्रोथ को लेकर उम्मीद जताते हुए कहा कि आने वाले सालों में, लोग वसई-विरार से अंधेरी और आगे एयरपोर्ट इंटरचेंज स्टेशन के जरिए कोलाबा जा सकेंगे।

ट्रैफिक पर पड़ेगा बड़ा फर्क
मुंबई मेट्रो की लाइन 9 (रेड लाइन का विस्तार) दहिसर पूर्व से मीरा-भायंदर किया गया है। इस लाइन का उद्देश्य उत्तरी मुंबई में कनेक्टिविटी में सुधार करना और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर यातायात को कम करना है। पूरी लाइन 9 में कुल 10 स्टेशन हैं। इसमें दहिसर पूर्व, पांडुरंग वाडी, मीरागांव (अमर पैलेस), काशीगांव, साईं बाबा नगर, मेदतिया नगर, शहीद भगत सिंह गार्डन (मैक्सस मॉल), सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, एमबीएमसी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, इंद्रलोक स्टेशन स्टेशन हैं। यह लाइन मौजूदा मेट्रो लाइन 2ए और लाइन 7 के साथ इंटरकनेक्टिविटी प्रदान करेगी, जिससे यात्रियों को अंधेरी, बांद्रा और दक्षिण मुंबई के प्रमुख हिस्सों तक पहुंचने में आसानी होगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x