
भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष हर्ष राजेश शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक वीडियो के माध्यम से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुजफ्फर हुसैन पर जानबूझकर झूठे और निराधार आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने के आरोप में नया नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रकाश नागने ने बताया कि आगामी नगर निगम चुनावों के मद्देनजर मुजफ्फर हुसैन की छवि खराब करने के उद्देश्य से निराधार, बेबुनियाद और झूठे आरोप लगाने के आरोप में नया नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।








