वार्ड 19-D में चुनावी हलचल तेज

मीरा-भाईंदर नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 19 से सियासी हलचल तेज हो गई है। वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) ने एडवोकेट एडगर कैनेडी ब्रागांज़ा
को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। युवा प्रत्याशी करण ब्रेगांजा को टिकट मिलने से वार्ड 19 में मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार वंचित बहुजन आघाड़ी ने इस बार युवाओं को मौका देने की रणनीति के तहत करण ब्रेगांजा पर भरोसा जताया है। कानून के क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले एडवोकेट करण ब्रेगांजा को वार्ड की समस्याओं की गहरी समझ रखने वाला जमीनी नेता माना जा रहा है।
टिकट मिलने के बाद करण ब्रेगांजा ने कहा कि वे वार्ड 19 की जनता की आवाज़ बनकर काम करेंगे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनका चुनाव विकास, सामाजिक न्याय और पारदर्शिता के मुद्दों पर आधारित होगा।
“युवा होने के नाते मैं नई सोच, नई ऊर्जा और ईमानदार राजनीति के साथ जनता के बीच जा रहा हूं,” ऐसा उन्होंने कहा।
वंचित बहुजन आघाड़ी के स्थानीय पदाधिकारियों ने दावा किया कि वार्ड 19 में जनता बदलाव चाहती है और युवा प्रत्याशी के रूप में एडवोकेट एडगर कैनेडी ब्रागांज़ा उस बदलाव का चेहरा बन सकते हैं।
वार्ड नंबर 19 में अब सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय होने के संकेत मिल रहे हैं। एडवोकेट एडगर कैनेडी ब्रागांज़ा को टिकट मिलने के साथ ही वंचित बहुजन आघाड़ी ने साफ कर दिया है कि वह इस वार्ड में पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी।






