लड़की ने रिक्शा ड्राइवर को ऑनलाइन किया पेमेंट, कुछ देर में मोबाइल पर आने लगे मैसेज, अलर्ट कर देगी मीरा रोड की घटना.

Mira Road Staking News: मुंबई में मीरा रोड इलाके में एक नाबालिग लड़की ने राइड के बाद ऑटो चालक को ऑनलाइन जीपे से पेमेंट किया। कुछ देर तक सबकुछ ठीक रहा फिर ऑटो चालक ने मैसेज भेजने शुरू कर दिए। लड़की के कोई जवाब नहीं देने पर वह उसके घर के पास पहुंच गया।

ऑनलाइन पेमेंट के बाद रिक्शा चालक करने लगा पीछा। (AI इमेज प्रतीकात्मक)

मुंबई: मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में लड़कियों और महिलाओं को अलर्ट करने देने वाली घटना सामने आई है। एक 17 साल की लड़की ने एक रिक्शा चालक को जीपे से पेमेंट किया। कुछ देर तक तो सबकुछ सामान्य रहा लेकिन बाद में उसे ऑटो रिक्शा चालक ने लड़की की जानकारी खोज ली। वह न सिर्फ उसके घर तक पहुंच गया बल्कि उसे मैसेज भी भेजे। स्थानीय मीडिया में इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें कुछ लोग एक रिक्शा चालक से बहस कर रहे हैं, हालांकि इस पूरे वाकए ने ऑनलाइन पेमेंट निजी जानकारी ट्रैक करने के खतरे को फिर से उजागर किया है।

कैसे क्या और कब हुआ?

जानकारी के अनुसार एक नाबालिग लड़की 23 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे कनकिया रोड से इस रिक्शा ड्राइवर के रिक्शा में बैठी थी। इस बार उसने Gpay का इस्तेमाल करके उसे किराया दिया। लड़की के साथ कुछ देर सब ठीक रहा, लेकिन कुछ देर बाद उसकी इस राइड ने उसे मुश्किल में डाल दिया। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस पोस्ट के मुताबिक किराया मिलने के तुरंत बाद, रिक्शा ड्राइवर ने लड़की को GPay से गलत मैसेज भेजने शुरू कर दिए। इससे रिक्शा ड्राइवर लड़की का इंस्टाग्राम प्रोफाइल भी ढूंढ़ने में कामयाब हो गया।

गार्डन में मिलने का भेजा मैसेज

यह मामला यहीं पर नहीं रुका इसके बाद उसने उसे पास के एक गार्डन में मिलने के लिए मैसेज भेजा। लड़की ने उसे कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन वह उसे मैसेज करता रहा। अगले दिन, 24 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे, वह पूनम गार्डन में उसकी बिल्डिंग के बाहर देखा गया। लड़की के दोस्तों ने चैट के ज़रिए उसे जवाब देने का नाटक किया ताकि यह कन्फर्म हो सके कि रिक्शा ड्राइवर वही है। वह उससे एक बार मिलने की ज़िद कर रहा था। अगले दिन, जब रिक्शा ड्राइवर वहां पहुंचा, तो उसे स्थानीय लोगों ने घेर लिया। इस घटना ने एक बार फिर ऑनलाइन सेफ्टी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह जानकारी सामने आई है कि लड़की के परिवार ने इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x