डकैती के मामले का पर्दाफाश

10 लाख का सोना बरामद
Reported By Saif Khan : वसई, (सं.) वालीव पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई हत्या के प्रयास और डकैती के मामले में अपराध शाखा यूनिट – 2 वसई की टीम ने कार्रवाई करते हुए कर्नाटक के बिदर से अशोक उर्फ बाबू कई और आरोपियों की तलाश जारी राजू शिंदे, अब्दुल रऊफ हाश्मी और रितीक रची बेलंगी सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं. उनके पास से टीम ने 10 लाख रुपये मूल्य के 8 तोला सोना, नकद और मोबाइल फोन बरामद किए हैं. यह आरोपी 18 नवंबर को सातीवली में गीता चित्रसेन राऊत और उनके बेटे संतोष पर चाकू से हमला कर 12 तोला सोना और मोबाइल लूटकर फरार हुए थे.
टीम द्वारा किए गए पूछताछ में तीन अन्य फरार आरोपियों नूर हसन खान, सुरज किशोर जाधव और कालू प्रभाकर साहू के शामिल होने की जानकारी मिली है. इनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है. यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक अविराज कुराडे के निर्देशन में की गई, जिसमें सपोनिरी सोपान पाटील, पुलिस उपनिरी अजित गिते, संतोष घाडगे, संजय नवले, मुकेश पवार, रविंद्र पवार, मनोज मोरे, चंदन मोरे, प्रफुल्ल पाटील, सचिन पाटील, जगदीश गोवारी, दादा आडके, राहुल कर्पे, प्रशांत ठाकूर, दिलदार शेख, अनिल साबळे, अक्षय बांगर, साइबर टीम व अन्य अधिकारियों की अहम भूमिका रही हैं.








