भारत जो चाहता है, उसका फ़्रांस के राष्ट्रपति ने यूएन में किया खुलकर समर्थन

फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाने की मांग की है.

दरअसल मैक्रों गुरुवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र की आम सभा की 79वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे. इसी संबोधन में उन्होंने सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग की. इस दौरान उन्होंने भारत, ब्राजील और जापान को सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाने की अपील की.

मैक्रों ने कहा कि जब तक सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य अपने हितों को लेकर एक-दूसरे को (प्रस्तावों को) रोकते रहेंगे तब तक आगे बढ़ना मुश्किल है.

उन्होंने कहा, ”क्या वहां एक अच्छी व्यवस्था काम कर रही है? मुझे ऐसा नहीं लगता. इसलिए आइए संयुक्त राष्ट्र को प्रभावी बनाया जाए. लेकिन इसके लिए और अधिक सदस्य बनाए जाने चाहिए. इसलिए फ्रांस सुरक्षा परिषद के विस्तार का समर्थन करता है.”

मैक्रों ने कहा, ”भारत,जापान,जर्मनी और ब्राज़ील को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाया जाना चाहिए. इसके साथ ही अफ़्रीका की ओर से नामित अफ़्रीकी महाद्वीप के दो देशों को भी इसका सदस्य बनाया जाए.”

अगले साल संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के 80 साल हो जाएंगे. लेकिन सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाई नहीं गई है. चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका को ही स्थायी सदस्यता मिली हुई है.

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x